Khunti: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित कुंजला मोड़ के पास सोमवार सुबह एक (Khunti truck accident driver injured) तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके जैसी आवाज आसपास के घरों तक सुनाई दी। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक और खलासी को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
Jharkhand news: घायलों को भेजा गया अस्पताल
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी जारी है।
चालक को आ रही थी नींद
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में जेएसडब्ल्यू कंपनी का सीमेंट लदा हुआ था और वाहन झारसुगुड़ा से चांडिल जा रहा था।घायल चालक ने बताया कि रास्ते में उसे नींद आ रही थी और वह कुछ देर ट्रक रोककर आराम करना चाहता था। लेकिन खलासी के आगे बढ़ने के आग्रह पर उसने वाहन चलाना जारी रखा। इसी दौरान कुंजला मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया।
Jharkhand news: हादसे के बाद यातायात प्रभावित
दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Also Read: Jharkhand crime update: चाकूबाजी मामले का आरोपित गिरफ्तार, जानलेवा हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई



