spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand crime update: चाकूबाजी मामले का आरोपित गिरफ्तार, जानलेवा हमले के बाद...

Related Posts

Jharkhand crime update: चाकूबाजी मामले का आरोपित गिरफ्तार, जानलेवा हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई

Jharkhand: जिले के किरीबुरू थाना (Kiriburu knife attack accused arrested) क्षेत्र स्थित मिलन चौक में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपित कालू करूआ को पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में चली कार्रवाई

जानकारी के अनुसार किरीबुरू थाना (Kiriburu knife attack accused arrested) प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और अंततः आरोपित कालू करूआ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Jharkhand crime update: मिलन चौक में युवक पर हुआ था जानलेवा हमला

घटना 16 मई की देर शाम की बताई जा रही है। मिलन चौक निवासी 32 वर्षीय चंद्रमोहन गोप पर करूआ बस्ती निवासी कालू करूआ ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी कर घर लौटने के बाद पास की दुकान पर सामान लेने गया था।

भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़ित के अनुसार दुकान के पास मौजूद आरोपी उससे तमिल भाषा में कुछ बोलने लगा। भाषा समझ नहीं आने पर उसने सामान्य मजाक समझकर जवाब दिया, जिससे आरोपी अचानक नाराज हो गया। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर उसके गले पर हमला कर दिया।

Jharkhand crime update: गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने बेहद आक्रामक तरीके से वार किया, जिससे चंद्रमोहन गोप गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read: Ranchi News : 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग को मिला पेंशन और आयुष्मान योजना का लाभ

Latest Posts