spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Rain News: रांची में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, 8...

Related Posts

Jharkhand Rain News: रांची में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, 8 मई तक येलो अलर्ट जारी

  • गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में मौसम रहेगा अस्थिर

Ranchi: और आसपास के इलाकों में शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस बदलाव के चलते तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद अचानक काले और घने बादल छा गए, जिसके बाद मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई।

8 मई तक येलो अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 मई तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नामकुम में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक बारिश मंझारी में 41.2 मिमी दर्ज की गई।

टेम्परेचर अपडेट (मुख्य शहर)

  • रांची: अधिकतम 31°C / न्यूनतम 19°C
  • जमशेदपुर: अधिकतम 32°C / न्यूनतम 22°C
  • डाल्टनगंज: अधिकतम 35°C / न्यूनतम 22.1°C
  • बोकारो: अधिकतम 34.1°C / न्यूनतम 22.1°C
  • चाईबासा: अधिकतम 33°C / न्यूनतम 22.4°C

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, पेड़ों या खुले मैदान में खड़े न रहें और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री, गूगल के साथ एमओयू की पहल

Latest Posts