spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरSaryu Roy News : मेहंदी बिटिया के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे...

Related Posts

Saryu Roy News : मेहंदी बिटिया के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे सरयू राय, टीएमएच में इलाज जारी रखने की व्यवस्था

  • झुलसी बच्ची के इलाज में धन की नहीं होगी कमी: सरयू राय

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने आश्वस्त किया है कि टीएमएच में इलाजरत मेहंदी बिटिया के उपचार में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्ची का इलाज तब तक जारी रहेगा, जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरयू राय ने लिखा कि मनबढ़ शोहदों द्वारा चेहरे पर खौलती चाय फेंकने से गंभीर रूप से झुलसी बच्ची मेहंदी के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि बिल बकाया रहने की स्थिति में भी इलाज जारी रखा जाएगा।

बकाया खर्च की व्यवस्था स्वयं करेंगे

सरयू राय ने कहा कि उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन को आश्वस्त किया है कि बकाया इलाज खर्च की व्यवस्था उनके स्तर से कर दी जाएगी। उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

घटना के दूसरे दिन ही अस्पताल भेजी थी टीम

गौरतलब है कि घटना के अगले ही दिन सरयू राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य सहयोगियों को टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा था। उन्हें निर्देश दिया गया था कि मेहंदी बिटिया के इलाज की पूरी स्थिति का जायजा लें और सुनिश्चित करें कि अस्पताल में उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

मानवीय संवेदनशीलता के लिए चर्चित हैं सरयू राय

यह पहला अवसर नहीं है जब विधायक सरयू राय का संवेदनशील और मानवीय पक्ष सामने आया हो। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे धर्म, जाति, पार्टी और विचारधारा से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता करते रहे हैं।

Also Read : Gamharia Dam Dead Body : टायो कॉलोनी डैम से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Latest Posts