Jamshedpur Swadeshi Sawan Mahotsav: लौहनगरी के बिष्टुपुर स्थित स्वदेशी जागरण मंच, जमशेदपुर महानगर कार्यालय में सोमवार को सावन महोत्सव सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी शिक्षा संकाय की डॉ. त्रिपुरा झा एवं भाजपा की जिला मंत्री रिंकू सिंह सावन के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहलुओं पर केंद्रित विमर्श का माहौल रहा। कार्यक्रम में जुटी महिलाओं ने न केवल लोक-संस्कृति के विभिन्न रंगों को साझा किया, बल्कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका और पारम्परिक जीवन मूल्यों के संरक्षण का संकल्प भी दोहराया।

Jamshedpur Swadeshi Sawan Mahotsav: मातृशक्ति और सांस्कृतिक चेतना पर जोर
समारोह की शुरुआत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं, संयुक्त परिवार के महत्व और समाज में महिलाओं की अग्रणी भूमिका से अवगत कराना था। समझ में मुख्य अतिथि जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी शिक्षा संकाय की डॉ. त्रिपुरा झा ने उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें भारतीय जीवनशैली की जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
Jamshedpur Swadeshi Sawan Mahotsav: मंच से महिला सशक्तिकरण का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जिला मंत्री रिंकू सिंह ने कहा कि सावन केवल ऋतु परिवर्तन का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, पारिवारिक एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने रेखांकित किया कि परिवार और समाज की रीढ़ नारी है, और जब तक मातृशक्ति सामाजिक एवं आर्थिक रूप से जागरूक नहीं होगी, तब तक आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न अधूरा रहेगा। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए।
संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
समारोह में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह तथा स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह-प्रमुख बंदेशंकर सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। इनके अलावा जिला संयोजक राजपति देवी, जिला महिला प्रमुख सरोज सिन्हा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संगीता श्रीवास्तव, जिला महिला सह-प्रमुख ममता सिंह, मंजू ठाकुर, किरणजीत कौर, रिंकू दुबे, आशा सिंह और ममता साहू समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
इसे भी पढ़ें : Tata Motors Price Hike: टाटा की गाड़ियां 25 हजार तक महंगी


