300 विद्यार्थियों ने 13 प्रतियोगिताओं में दिखाया दम, मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
KMPM College Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज (Mrs. KMPM Vocational College) में बहुप्रतीक्षित अंतर-विद्यालय सांस्कृतिक एवं प्रतिभा महोत्सव ‘JEM – Euphoria 2026’ का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में शहर स्थित व जेम फाउंडेशन द्वारा संचालित तीन विद्यालय जुस्को स्कूल कदमा, जुस्को स्कूल साउथ पार्क और काशीडीह हाई स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार परिचय दिया। पूरे दिन कॉलेज परिसर ऊर्जा, संगीत और युवा जोश से सराबोर रहा। कड़ी प्रतिस्पर्धा और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जुस्को स्कूल साउथ पार्क ने ‘JEM – Euphoria 2026’ का ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
KMPM College Jamshedpur: रुचि नरेंद्रन ने छात्रों को दी बड़े सपने देखने के प्रेरणा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेम फाउंडेशन की ट्रस्टी रुचि नरेंद्रन उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेम फाउंडेशन के प्रशासक फ्रांसिस जोसेफ, वरिष्ठ प्रबंधक जिजू थॉमस, टीएसयूआईएसएल के सीएफओ ज्योति प्रकाश, जुस्को स्कूल कदमा की प्राचार्या झुमझुमी नंदी, जुस्को स्कूल साउथ पार्क की प्राचार्या मिली सिन्हा तथा काशीडीह हाई स्कूल के प्राचार्य राकेश पांडेय शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन ने कहा कि यूफोरिया केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह युवा प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव है। हर बच्चे में कोई न कोई अनूठी प्रतिभा छिपी होती है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी क्षमता व्यक्त करने और आगे बढ़ने का साहस देते हैं। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और खुद पर विश्वास रखने की सलाह दी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि यूफोरिया कॉलेज की उस वास्तविक भावना को दर्शाता है, जहां शिक्षा कक्षा की दीवारों से आगे बढ़कर जीवन कौशल सिखाती है।
KMPM College Jamshedpur: 13 प्रतियोगिताओं में गई परखी प्रतिभागियों की प्रतिभा
महोत्सव के दौरान कुल 13 रोचक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका मूल्यांकन संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने किया।
प्रतियोगिताएं और निर्णायक
- Drape to Dream: अविष्का चंद और झरना चंद
- Step Sync: सोनाली चटर्जी और नवमिता चौधरी
- Jam Session: वाई. प्रणय कुमार
- Mic and Mischief: संदीप सावर्ण और शंकर पांडेय
- JEM Euphoria in Frames: शुभम सुरवे और शिवम गुप्ता
- Stories in Stillness: हेम सागर और श्वेता मुंधड़ा
- Ad-Mad Show: शिप्रा नायक मोहंती
- Painted Expressions: हेमंत कुमार चौधरी और लक्ष्मी डे
- Chill, No Grill: मनोरंजन स्वैन और गणेश
- Origami Odyssey: स्वरूप कुमार दत्ता और अनूप कुमार सिन्हा
- Penalty Kickmaster: शिशुपाल महतो और परवेज अहमद खान
- Basketball Shootout: एम.डी. निजाम अली और करमजीत सिंह
- Keyboard Ninja: फरहीन फिरदौस और प्रिया महाराणा
झूम उठी जुस्को स्कूल साउथ पार्क की टीम
महोत्सव के अंत में जब ओवरऑल चैंपियन की घोषणा हुई, तो जुस्को स्कूल साउथ पार्क की टीम खुशी से झूम उठी। पूरे आयोजन के दौरान उनकी निरंतर श्रेष्ठता और टीम भावना की सभी ने सराहना की। इस आयोजन में प्रायोजकों की भी सराहनीय भूमिका रही। कॉलेज प्रबंधन ने प्रायोजकों के प्रति आभार जताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Womens College: सिदगोड़ा कैंपस में मना संविधान गौरव दिवस


