Jamshedpur Maoist Crackdown : पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) जिले में माओवादियों (Maoists) पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। दलमा और आसपास के जंगलों में सक्रिय वांछित माओवादियों की तलाश की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया है ताकि माओवादी नेटवर्क को कमजोर किया जा सके। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित माओवादियों के पोस्टर जारी किए हैं।
JamshedpurMaoist Crackdown: इनामी माओवादी पर फोकस
जारी पोस्टरों में वांछित माओवादियों की तस्वीरें, नाम और घोषित इनाम की राशि दर्ज है। इनमें सबसे बड़ा नाम असीम मंडल उर्फ आकाश का है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने इन पोस्टरों को दलमा से सटे गांवों, प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों और वांछित माओवादियों के बारे में गोपनीय सूचना पुलिस को दें।
Jamshedpur Maoist Crackdown: खुफिया तंत्र सक्रिय
पुलिस ने एमजीएम, घाटशिला और आसपास के इलाकों में भी सूचना तंत्र को सक्रिय किया है। सुरक्षा एजेंसियां जंगल और सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों से लगातार अपील की जा रही है कि यदि उन्हें माओवादी गतिविधि या वांछित उग्रवादियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
क्या है अभियान का उद्देश्य
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को कमजोर करना और जंगलों में उनकी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना है। सुरक्षा बलों की टीम लगातार संवेदनशील इलाकों में अभियान चला रही है। दलमा और आसपास के जंगलों में सघन तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से माओवादियों के मनोबल को तोड़ने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Heavy Rainfall: झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त


