spot_img
spot_img
HomeझारखंडRanchi News: आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ी,...

Related Posts

Ranchi News: आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ी, अब 1,265 पदों पर होगी बंपर नियुक्ति

Ranchi News: CEN 08/2026 के तहत जारी हुआ शुद्धिपत्र, लेवल-6 के तहत शुरुआती वेतन ₹35,400 निर्धारित

​Ranchi News: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 की बहुप्रतीक्षित स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा में रिक्तियों की संख्या में इजाफा कर दिया है। बोर्ड की ओर से हाल ही में जारी शुद्धिपत्र (Corrigendum) के अनुसार, अब स्टेशन मास्टर के कुल पदों को बढ़ाकर 1,265 कर दिया गया है, जबकि पहले इन पदों की संख्या 1,215 निर्धारित थी। यह महत्वपूर्ण बदलाव केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 08/2026 के अंतर्गत किया गया है।

​Ranchi News: वेतनमान, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

​रेलवे में स्टेशन मास्टर (Station Master) का प्रतिष्ठित पद सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आता है। इस पद पर चयनित होने वाले युवाओं को आकर्षक वेतन मिलेगा:

​शुरुआती वेतन: इस पद पर शुरुआती मूल वेतन ₹35,400 प्रति माह निर्धारित किया गया है, साथ ही अन्य भत्ते भी देय होंगे।

​आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 को 20 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार के नियमों के तहत आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

​मेडिकल मानक: स्टेशन मास्टर के तकनीकी व सुरक्षा संबंधी दायित्वों को देखते हुए इस पद के लिए चिकित्सीय मानक A-2 निर्धारित किया गया है।

​Ranchi News: आरक्षण और दलालों से सावधान रहने की सख्त चेतावनी

​रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण और आयु में छूट का पूरा लाभ मिलेगा। किस रेलवे जोन में कितने पद रिक्त हैं, इसकी विस्तृत और जोनवार जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के ‘एनेक्सचर-बी’ (Annexure-B) में उपलब्ध है।

​बोर्ड ने अभ्यर्थियों केहित में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उम्मीदवार नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दलालों और बिचौलियों से पूरी तरह सावधान रहें। रेलवे की पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कंप्यूटर आधारित (CBT) है, जिसमें चयन केवल और केवल मेरिट व योग्यता के आधार पर होता है। बोर्ड ने सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी और अपडेट के लिए केवल आरआरबी की अधिकृत वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर ही विजिट करें।

Read also: Child Rights: छात्राओं को बाल अधिकारों की जानकारी

 

Latest Posts