spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलRRB Exam Special Train : आरआरबी परीक्षार्थियों के लिए टाटानगर से स्पेशल...

Related Posts

RRB Exam Special Train : आरआरबी परीक्षार्थियों के लिए टाटानगर से स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

RRB Exam Special Train : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और आरएमपीबी (RMPB) के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, वहीं नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ का दबाव भी कम होगा।

10-10 फेरों में चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर–आरएमपीबी परीक्षा स्पेशल का परिचालन 3 अगस्त से 6 अगस्त तथा 9 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन कुल 10 फेरों में चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 08182 आरएमपीबी–टाटानगर परीक्षा स्पेशल 4 अगस्त से 7 अगस्त तथा 10 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक कुल 10 फेरों में संचालित होगी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar Helicopter Service | श्रावणी मेले में बड़ी सौगात, 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें कितना है किराया और कैसे होगी बुकिंग

समय और प्रमुख ठहराव

ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर से रात 12:45 बजे रवाना होगी और खड़गपुर, आद्रा, बर्धमान, आसनसोल, बोलपुर, रामपुरहाट, पाकुड़, गुमानी, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, एकलखी, बन्दीपुर और गौरामपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 9:30 बजे आरएमपीबी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08182 आरएमपीबी से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित स्टेशनों से होकर शाम 7:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

16 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेल प्रशासन के अनुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे, दो सामान्य कोच और दो एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज वैन) शामिल रहेंगे।

परीक्षार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

दक्षिण पूर्व रेलवे का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित और समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होने से अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Fake Foreign Liquor Factory : जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब जब्त

Latest Posts