spot_img
spot_img
HomeझारखंडDeoghar Helicopter Service | श्रावणी मेले में बड़ी सौगात, 4 अगस्त से...

Related Posts

Deoghar Helicopter Service | श्रावणी मेले में बड़ी सौगात, 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Deoghar Helicopter Service : श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस बार झारखंड सरकार ने बड़ी सुविधा दी है। 4 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा के माध्यम से श्रद्धालु न केवल बाबा बैद्यनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ धाम और त्रिकूट पर्वत का हवाई दर्शन कर सकेंगे, बल्कि देवघर से बासुकीनाथ तक महज कुछ मिनटों में हेलीकॉप्टर से यात्रा भी कर पाएंगे।

4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

झारखंड सरकार के नागर विमानन प्रभाग के तहत झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) इस सेवा का संचालन करेगा। देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य कम समय में सुरक्षित, सुगम और आधुनिक हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।

बाबा बैद्यनाथ से सीधे बाबा बासुकीनाथ तक

इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद सीधे हेलीकॉप्टर से बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग की तुलना में इससे काफी समय बचेगा। खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा बेहद लाभदायक साबित होगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

सरकार का मानना है कि हेलीकॉप्टर सेवा से श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ राज्य में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। हर वर्ष लाखों कांवरिये और श्रद्धालु देवघर एवं बासुकीनाथ पहुंचते हैं। ऐसे में पहली बार शुरू हो रही यह हवाई सेवा उनकी यात्रा को अधिक सहज और यादगार बनाएगी।

ऑनलाइन होगी टिकट बुकिंग

हेलीकॉप्टर सेवा की टिकटें झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुक की जा सकेंगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए श्रद्धालु 9122583111 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह रहेगा किराया

देवघर आकाशीय दर्शन (7 से 10 मिनट) का प्रति व्यक्ति किराया ₹2,850, बासुकीनाथ आकाशीय दर्शन (7 से 10 मिनट) का किराया ₹2,850, देवघर-त्रिकूट हवाई दर्शन (10 से 15 मिनट) का किराया ₹3,750, जबकि देवघर से बासुकीनाथ वन-वे हेलीकॉप्टर यात्रा (लगभग 15 मिनट) के लिए प्रति व्यक्ति ₹4,500 निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Tender Cancellation | बिना कारण निविदाएं रद्द करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो : सरयू राय

Latest Posts