spot_img
spot_img
Homeझारखंडउत्तरी छोटानागपुरHazaribagh Former MP: पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन, शोक

Related Posts

Hazaribagh Former MP: पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन, शोक

वरिष्ठ भाजपा नेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और सांसद मनीष जायसवाल

Hazaribagh Former MP: हजारीबाग के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। उनके देहांत की खबर मिलते ही भाजपा परिवार समेत पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में सन्नाटा पसर गया। गुरुवार को पार्टी के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। सभी ने पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Hazaribagh Former MP: अंतिम दर्शन के लिए उमड़े भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता

पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को उनके आवास पर नेताओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश तथा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद देव, शिवलाल महतो, सुनील मेहता और पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Hazaribagh Former MP: संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: आदित्य साहू व दीपक प्रकाश

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन पूरे भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। साहू ने कहा कि उनके जाने से पार्टी ने एक ऐसा मार्गदर्शक खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा खलेगी।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे केवल एक वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व ही नहीं थे, बल्कि संगठन की विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। उनका पूरा जीवन संघर्ष, समर्पण और सिद्धांतों पर अडिग रहने का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और संगठन को जो नई दिशा दी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अनुकरणीय रहेगी।

अभिभावक तुल्य थे महावीर लाल विश्वकर्मा जी, योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता: मनीष जायसवाल

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व सांसद के निधन को अपने लिए व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा जी का देहांत मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। वे हम सभी के लिए अभिभावक तुल्य थे और उनका स्नेह, मार्गदर्शन व आशीर्वाद सदैव मिलता रहा।

सांसद जायसवाल ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी, सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। हजारीबाग की राजनीति को सींचने और भाजपा संगठन को मजबूती देने में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें : Chiyanki Airport: हवाई सेवा शुरू कराने को सांसद ने राज्य सरकार से मांगा सहयोग

Latest Posts