spot_img
spot_img
HomecrimeFake Foreign Liquor Factory : जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी...

Related Posts

Fake Foreign Liquor Factory : जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब जब्त

Fake Foreign Liquor Factory : पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) जिले में अवैध शराब (Illicit liquor) के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में संचालित एक कथित नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री (Fake Foreign Liquor Mini Factory) का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब के साथ शराब बनाने और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री भी जब्त की गई।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने तुरियाबेड़ा स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से करीब 70 लीटर तैयार रंगीन नकली विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा दो कार्टन में रखी लगभग 18 लीटर बोतलबंद नकली विदेशी शराब भी जब्त की गई।

पैकेजिंग का पूरा सामान मिला

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों के सीलिंग कॉर्क, ढक्कन, शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले फ्रंट और रियर लेबल, शराब को रंग और स्वाद देने के लिए इस्तेमाल होने वाला कैरामेल, नकली उत्पाद आसंजक तथा पैकेजिंग में उपयोग होने वाले अन्य उपकरण और सामग्री भी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में इन सामग्रियों का उपयोग नकली विदेशी शराब तैयार कर उसे असली ब्रांड के रूप में बाजार में बेचने के लिए किए जाने की आशंका जताई गई है।

मुख्य आरोपी फरार, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मिनी फैक्ट्री रिफ्यूजी कॉलोनी, संकोसाई रोड नंबर-1 निवासी बिट्टू कुमार महतो द्वारा संचालित किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अवैध शराब कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध और नकली शराब के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar Helicopter Service | श्रावणी मेले में बड़ी सौगात, 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें कितना है किराया और कैसे होगी बुकिंग

Latest Posts