31 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक कमरे खाली करने का था निर्देश, समय सीमा खत्म होने के बाद हुई कार्रवाई
Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के छात्रावास को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। हॉस्टल नंबर 1 और 2 में रह रहे नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के कमरों में प्रशासन ने ताला लगा दिया है। यह कार्रवाई तय समय सीमा के भीतर कमरे खाली नहीं किए जाने के बाद की गई।
आदेश के बावजूद खाली नहीं हुए कमरे
अस्पताल प्रबंधन की ओर से पहले ही आदेश जारी कर नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट को 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक कमरे खाली करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कमरे खाली नहीं किए गए।
जिला प्रशासन और साकची पुलिस की मदद से कार्रवाई
इसके बाद जिला प्रशासन ने साकची थाना पुलिस की मदद से हॉस्टल नंबर 1 और 2 के संबंधित कमरों में ताला लगवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद छात्रावास में रह रहे नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के कमरों पर कब्जा समाप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
read also:Bokaro News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को नमन, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि


