Gold Price Drop : घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सितंबर महीने के आखिरी दिन भी सोने के भाव लुढ़क गए। शुरुआती कारोबार में ही सोने में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण देश के ज्यादातर बाजारों में सोना काफी सस्ता हो गया है। प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,250 रुपये से लेकर 1,370 रुपये तक की भारी कमी आई है। हालांकि, आज चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
Gold Price Drop: दिल्ली और मुंबई में सोने का नया रेट
भाव गिरने के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 1.50 लाख से नीचे आ गया है। आज 24 कैरेट सोना 1,48,790 रुपये से 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,36,390 रुपये से 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली में चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,48,940 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट का भाव 1,36,540 रुपये है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,790 रुपये और 22 कैरेट 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Gold Price Drop: कोलकाता, चेन्नई और अन्य शहरों का हाल
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,440 रुपये है। चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट एक समान हो गया है। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। भोपाल और पटना में भी 24 कैरेट सोना 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये में बिक रहा है।
जयपुर, लखनऊ और दक्षिण भारत के राज्यों में भाव
जयपुर और लखनऊ के बाजारों में भी सोने के दाम गिरे हैं। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये में मिल रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में सोना काफी सस्ता हुआ है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
इसे भी पढ़ें : Heart Health: अरका जैन विवि के नर्सिंग स्कूल में विशेषज्ञ सत्र आयोजित


