spot_img
spot_img
HomecrimeKhunti Bribery Case: 50 हजार रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

Related Posts

Khunti Bribery Case: 50 हजार रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

Khunti Bribery Case : पचास हजार रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तारखूंटी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मानव तस्करी निरोधक इकाई (AHTU) सह महिला थाना प्रभारी, पुलिस उप निरीक्षक सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिकायत के बाद एसीबी ने किया सत्यापन

एसीबी के अनुसार, खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि महिला थाना में दर्ज एक मामले में राहत दिलाने और जांच में सहयोग करने के नाम पर थाना प्रभारी ने उससे 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोची गईं

गुरुवार को एसीबी की टीम ने खूंटी के पिपराटोली क्षेत्र में जाल बिछाया। जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी पुलिस अधिकारी को अपने साथ रांची ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

एसीबी ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Cannabis Smuggler Arrest : 9.2 Kg गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Latest Posts