spot_img
spot_img
HomecrimeJamshedpur Cannabis Smuggler Arrest : 9.2 Kg गांजा के साथ तीन तस्कर...

Related Posts

Jamshedpur Cannabis Smuggler Arrest : 9.2 Kg गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur Cannabis Smuggling Busted : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9.2 किलोग्राम गांजा, 31,360 रुपये नकद, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 29 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पटमदा के पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास और उनकी टीम ने बेको गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बेको गांव निवासी मंतोष महतो उर्फ बुधू महतो (38) के घर से 7.2 किलोग्राम गांजा, 6,400 रुपये नकद और एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।

पूछताछ में खुला नेटवर्क का राज

पूछताछ में मंतोष महतो ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से गांजा मंगाकर अपने घर में छिपाता था और आसपास के क्षेत्रों में उसकी अवैध बिक्री करता था। उसने यह भी खुलासा किया कि दो अन्य तस्कर गांजा की खेप लेकर उसके घर पहुंचने वाले हैं।

घेराबंदी कर दो और तस्कर दबोचे

मंतोष की निशानदेही पर पुलिस ने बेको से छोटाबांकी गांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद बाइक से पहुंचे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बंदवान निवासी शंभू गोराई (58) और प्राण कृष्ण गोराई (53) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 2 किलोग्राम गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 24,960 रुपये नकद बरामद किए गए।

अन्य तस्करों की तलाश जारी

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 9.2 किलोग्राम गांजा, 31,360 रुपये नकद, एक बाइक, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक जियो कीपैड मोबाइल और एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur News : सोनारी थाना प्रभारी समेत अन्य के खिलाफ शिकायत, कोर्ट ने SSP से मांगी रिपोर्ट

Latest Posts