spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Crime News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई...

Related Posts

Jharkhand Crime News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप

  • पलामू के कुंदरी गांव में युवक की मौत से सनसनी, पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच

Palamu: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित कुंदरी गांव में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय साबिर अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके बहनोई पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Jharkhand Crime News: गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था युवक

जानकारी के अनुसार साबिर अंसारी बुधवार को अपने ससुराल कुंदरी गांव आया था। गुरुवार सुबह वह गांव के पास गंभीर हालत में गिरा हुआ मिला। इसके बाद उसे इलाज के लिए पहले लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में पोलपोल के पास उसकी मौत हो गई।

Jharkhand Crime News: पत्नी और बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप

शुक्रवार को एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद मृतक के मौसेरे भाई सद्दाम हुसैन ने आरोप लगाया कि साबिर की पत्नी और उसके बहनोई इदरीश अंसारी ने मिलकर उसकी हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया।

Jharkhand Crime News: 2018 में हुई थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि साबिर अंसारी ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। हालांकि पिछले काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 4 और 6 वर्ष बताई जा रही है।

Jharkhand Crime News: पुलिस ने शुरू की कई स्तरों पर जांच

Jharkhand Police के लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मामला फिलहाल संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मारपीट कर हत्या किए जाने के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के साथ वास्तव में क्या हुआ था। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक ने मौत से पहले किसी पर मारपीट का आरोप नहीं लगाया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Also Read: Jamshedpur Woman Entrepreneur: MSME Training के बाद साकची की प्रीति बनीं सफल उद्यमी, शुरू की ‘I Coll Refrigeration’ फर्म

Latest Posts