जितिया पर नदी में डूबी बच्ची की तलाश जारी, एक बच्ची की जान बचाने वाले युवक को 5000 का नकद इनाम, गोताखोरों की मदद
Swarnarekha Ghat Tragedy: जमशेदपुर में जितिया पर्व पर स्वर्णरेखा नदी में बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। इसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। खबर मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा घाट पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों का दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिया।
Swarnarekha Ghat Tragedy: बच्ची को बचाने वाले जांबाज को पांच हजार का इनाम, किया सम्मानित
Ptsd वहीं हादसे के वक्त एक स्थानीय युवक ने साहस दिखाया। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाई। डूब रही दो में से एक बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। बन्ना गुप्ता ने उस युवक का आभार जताया। उन्होंने युवक को सम्मानित किया। उसे 5,000 रुपये नकद प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत की मिसाल है। संकट में दूसरों की मदद ही सबसे बड़ा धर्म है।
Swarnarekha Ghat Tragedy: लापता बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोर, पूर्व मंत्री ने दी आर्थिक मदद
नदी में डूबी दूसरी बच्ची की तलाश जारी है। गोताखोरों की टीम पानी में खोजबीन कर रही है। पूर्व मंत्री ने गोताखोरों का हौसला बढ़ाया। उनके समर्पण और साहस की सराहना की। उन्होंने गोताखोरों को आर्थिक सहयोग भी दिया। बचाव दल जान जोखिम में डालकर काम कर रहा है। उनकी यह सेवा बेहद सराहनीय है।
दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे परिवार के साथ खड़े हैं। पूरे समाज की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। ईश्वर परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति दे। नदी घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Police Suspension: क्यों निलंबित हुए थानेदार आनंद मिश्रा?


