25 टन एक्सल लोड के अनुरूप तैयार हो रहे 79 बड़े पुल, रूपनारायण नदी पर बनेगा नया मेगा ब्रिज
SER Bridge Upgrade: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ी योजना तैयार की है। मिशन-3000 एमटी के तहत पुलों का कायाकल्प होगा। इस मद में 4500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुराने और कमजोर पुलों को बदला जा रहा है। सभी पुल 25 टन एक्सल लोड वाले होंगे। इससे भारी मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी। माल ढुलाई क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।
SER Bridge Upgrade: 41 पुलों में लगेंगे नए स्टील गर्डर, 38 में कंपोजिट गर्डर की मंजूरी
मेगा और मेजर पुलों के पुराने गर्डर हटाए जाएंगे। इनकी जगह 25 टन लोडिंग वाले नए स्टील गर्डर लगेंगे। इसके लिए 41 पुलों को मंजूरी मिल चुकी है। 38 पुलों में बैलेस्टेड डेक कंपोजिट गर्डर लगाए जाएंगे। पुलों के निचले ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा। 12.2 मीटर स्पैन वाले 137 पुलों में पीएससी स्लैब लगेंगे। यह काम नए रेलवे ब्रिज मैनुअल के तहत होगा।
SER Bridge Upgrade: रूपनारायण नदी पर बनेगा नया मेगा ब्रिज, 20 पुलों का बदलेगा अलाइनमेंट
रेलवे 20 बड़े पुलों का नए सिरे से निर्माण करेगा। ये पुल नए अलाइनमेंट पर तैयार किए जाएंगे। इसमें रूपनारायण नदी पर बना पुल भी शामिल है। यह ब्रिज हावड़ा-खड़गपुर रेलखंड पर स्थित है। यह दक्षिण पूर्व रेलवे के सबसे लंबे पुलों में है। इसके अप, डाउन और मिडिल तीनों ब्रिज नए बनेंगे। इससे ट्रेनों की संरक्षा कई गुना बढ़ जाएगी।
1550 छोटे पुलों और चार सुरंगों की होगी मरम्मत, 199 पुलों पर बना साइड पाथवे
छोटे पुलों और सुरंगों को भी सुरक्षित बनाया जा रहा है। करीब 1550 छोटे पुलों के सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मिली है। नेटवर्क की चार सुरंगों का भी जीर्णोद्धार होगा। रेलकर्मियों और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है। 199 पुलों पर साइड पाथवे बनाए जा चुके हैं। 35 अन्य पुलों पर यह काम तेजी से चल रहा है। पुलों पर मैन रिफ्यूज की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Tatanagar Station : टाटानगर स्टेशन की दिसंबर 2028 तक बदलेगी सूरत


