spot_img
spot_img
HomecrimeTatanagar Railway : टाटानगर RPF व GRP ने किया मोबाइल चोर गिरोह...

Related Posts

Tatanagar Railway : टाटानगर RPF व GRP ने किया मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Tatanagar RPF Success : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से यात्रियों के चोरी हुए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

चलती ट्रेन से उतरकर भाग रहे थे संदिग्ध युवक

मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर बुधवार रात टाटानगर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18615) के जनरल कोच से दो युवक चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतरकर तेजी से भागते दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आरपीएफ टीम ने तत्काल स्टेशन परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

सीसीटीवी की मदद से तीनों आरोपी दबोचे गए

कुछ ही देर बाद दोनों युवक अपने एक अन्य साथी के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर घूमते नजर आए। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान समीर मुखी (20 वर्ष), सावन मुंडा (17 वर्ष) और शेखर सिंह उर्फ पाजी (20 वर्ष) के रूप में हुई। तीनों परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के रहने वाले हैं।

दो चोरी के मोबाइल बरामद, गिरोह से कनेक्शन की जांच

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से यात्रियों के चोरी हुए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। तीनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना टाटानगर के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास, अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्तता और किसी संगठित गिरोह से संबंधों की भी जांच कर रही है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

पूरी कार्रवाई पोस्ट कमांडर आरपीएफ टाटानगर और जीआरपी थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन और ट्रेनों में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Lateha Suspicious Death : लातेहार में संदिग्ध हालत में मिला ग्राम प्रधान का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Latest Posts