Latehar Gram Pradhan Found Dead : झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गारू प्रखंड के कबरी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मेन रोड किनारे बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सड़क किनारे पड़ा मिला था शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह मेन रोड स्थित एक दुकान के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Crime : पलामू में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली
मृतक की हुई पहचान
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान गारू प्रखंड के कबरी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मौत प्राकृतिक थी, दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh SIR 2026 : रामगढ़ में SIR पूरा, 6.21 लाख मतदाता प्रपत्र डिजिटाइज, 1.34 लाख अप्रमाणित


