spot_img
spot_img
HomecrimeJharkhand Crime : रामगढ़ में युवक की हत्या, नदी किनारे मिला शव

Related Posts

Jharkhand Crime : रामगढ़ में युवक की हत्या, नदी किनारे मिला शव

Jharkhand Crime : झारखंड के रामगढ़ जिले (Ramgarh District) के रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू बगीचा स्थित दामोदर नदी (Damodar River) के किनारे बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की धारदार चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

खून से लथपथ मिला शव

डीएसपी हेडक्वार्टर अकरम राजा के अनुसार, दामोदर नदी की ओर जाने वाले पीसीसी पथ के किनारे सुबह एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान झंडा चौक, कुम्हार टोली निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News : 1 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

मंगलवार शाम से लापता था युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुमित अग्रवाल मंगलवार शाम करीब सात बजे से घर से लापता था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद मिल रहा था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। बुधवार की सुबह न्यू बगीचा स्थित दामोदर नदी रोड के किनारे स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। युवक की मौत धारदार हथियार से किए गए हमले के कारण हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई है।

इसे भी पढ़ें : Koderma Road Accident : कोडरमा में स्कॉर्पियो हादसा, पांच घायल

Latest Posts