spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJharkhand Rain Havoc: चाईबासा में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात, पुल बहा

Related Posts

Jharkhand Rain Havoc: चाईबासा में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात, पुल बहा

Jharkhand Rain Havoc: पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, तो दूसरी तरफ मनोहरपुर में पुलिया बह जाने से बड़ा संपर्क मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है।

Jharkhand Rain Havoc
Jharkhand Rain Havoc

Jharkhand Rain Havoc: शहर में जलजमाव, कच्चे मकान गिरे

चाईबासा शहर के अमला टोला स्टेशन रोड में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। सोमवार आधी रात को तेज बारिश के साथ नाले का पानी घरों में घुस गया। पानी के दबाव से कई कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर पड़ गईं और भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि हादसे से पहले ही लोग घरों से बाहर निकल गए थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। इसके अलावा गाड़ी खाना, गुरुद्वारा रोड, टुंगरी रोड और डीआईजी आवास के पास भी घुटने भर तक पानी जमा हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।

Jharkhand Rain Havoc
Jharkhand Rain Havoc

Jharkhand Rain Havoc: कुडना में पुलिया बहने से रास्ता बंद

बारिश का सबसे बड़ा असर मनोहरपुर-आनंदपुर मार्ग पर देखने को मिला। कुडना गांव के पास नदी के तेज बहाव में पुलिया पूरी तरह बह गई। यह पुलिया मनोहरपुर को रांची से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ती है। पुलिया टूटते ही यात्री बस, स्कूल बस, छोटे वाहन सब थम गए। सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है। रोजाना इस रास्ते से आने-जाने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है।

प्रशासन की नजर, राहत कार्य तेज

मामले की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और सदर अंचल अधिकारी सह बीडीओ उपेंद्र कुमार ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने अमला टोला सहित जलजमाव वाले वार्डों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को स्थानीय धर्मशाला में ठहराया है और खाने-पीने की व्यवस्था की है। नगर परिषद की टीम पंप लगाकर पानी निकालने में जुटी है।

रांची से संपर्क टूटा, लोग परेशान

सदर एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। जरूरत पड़ने पर और लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। इधर मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। मनोहरपुर में पुलिया बहने से वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की कोशिश की जा रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी राहत पहुंचना मुश्किल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Student Protest: रांची में अनशन टूटा, छात्रों में जश्न

Latest Posts