spot_img
spot_img
HomeझारखंडHazaribag Road Accident: हजारीबाग में भीषण टक्कर के बाद ट्रकों में लगी...

Related Posts

Hazaribag Road Accident: हजारीबाग में भीषण टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, कोल्डड्रिंक लदा वाहन जलकर खाक

  • हाईवे पर भीषण हादसा, मची अफरातफरी

Hazaribag: जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर इटखोरी मोड़ के पास दो मालवाहक ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

टक्कर के बाद लगी भीषण आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों से चिंगारी निकलते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन जलने लगे। एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरे में स्पंज भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल विभाग को बुलाया गया। बरही से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित

इस भीषण हादसे के बावजूद राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों ट्रकों के चालक और सह-चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।

यातायात हुआ बाधित, बाद में सामान्य

हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से रांची-पटना हाईवे पर यातायात रोक दिया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और वन-वे ट्रैफिक चालू कर स्थिति को सामान्य किया।

पुलिस का बयान

पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे ने बताया कि दो मालवाहक ट्रकों के बीच टक्कर के बाद आग लगी थी। दमकल टीम ने आग बुझा दी है और अब स्थिति नियंत्रण में है।

Also Read: Jharkhand Treasury Scam: बाबूलाल मरांडी ने जांच में देरी पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Latest Posts