spot_img
spot_img
Homeउत्तरी छोटानागपुरगिरिडीहGiridih Murder: पत्थर खदान विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर...

Related Posts

Giridih Murder: पत्थर खदान विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

  • पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

Giridih: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में पत्थर खदान को लेकर हुए विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। बुधवार देर रात चाचा-भतीजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी।

चाकू से गोदकर की हत्या

मृतक की पहचान रफीक अंसारी (55) के रूप में हुई है। आरोप है कि भतीजा जियाउल अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि खदान को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बुधवार रात अचानक हिंसक हो गया।

बुलाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति के बुलावे पर रफीक अंसारी वहां पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी।

घटना के बाद गांव में हंगामा

हत्या की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। परिजनों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

आरोपी फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी

घटना के बाद आरोपी जियाउल अंसारी, अयूब अंसारी और उसका बेटा फरार हो गए हैं। मामले में राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का आश्वासन

पुलिस ने कहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Jamshedpur Road Accident: डिमना रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की मौत

Latest Posts