spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलAJU Technika: 'टेक्निका 6.0' का पोस्टर लांच, अकासा सिंह होंगी आकर्षण

Related Posts

AJU Technika: ‘टेक्निका 6.0’ का पोस्टर लांच, अकासा सिंह होंगी आकर्षण

20 और 21 नवंबर को होगा टेक फेस्ट का आयोजन, फ्लैश मॉब से छात्रों ने बांधा समां, ‘अविन्या’ थीम पर जुटेंगे युवा

AJU Technika: जमशेदपुर स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय (AJU) में वार्षिक तकनीकी उत्सव ‘टेक्निका 6.0’ की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी ने फेस्ट के पोस्टर का अनावरण किया। इस दौरान मशहूर गायिका अकासा सिंह के नाम का एलान हुआ। वे इस बार की विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी। नाम की घोषणा होते ही पूरा परिसर झूम उठा। यह दो दिवसीय टेक फेस्ट 20 और 21 नवंबर को आयोजित होगा।

AJU Technika: ‘अविन्या’ थीम पर सजेगा मंच, फ्लैश मॉब से छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के फ्लैश मॉब से हुई। छात्र-छात्राओं के डांस ने पूरे कैंपस में ऊर्जा भर दी। इसके बाद विधिवत पोस्टर का अनावरण हुआ। इस साल टेक्निका 6.0 की थीम ‘अविन्या’ रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य नवाचार के जरिए समन्वय बनाना है। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कई प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थी अपनी तकनीकी और रचनात्मक क्षमता दिखाएंगे।

AJU Technika: क्लासरूम से बाहर सीखने का मौका, तकनीकी हुनर को मिलेगी नई उड़ान

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह फेस्ट क्लासरूम से बाहर सीखने का मंच है। इससे विद्यार्थियों की व्यावहारिक क्षमता निखरती है। रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार ने युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। सहायक डीन डॉ. अश्विनी कुमार ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि टेक्निका से छात्रों में प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ेगी।

देशभर के प्रतिभागी होंगे शामिल, पोस्टर लॉन्च के बाद कैंपस में तैयारियां तेज

पोस्टर रिलीज के बाद से कैंपस में उत्साह का माहौल है। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम का प्रायोजक रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स रहा। विश्वविद्यालय ने दूसरे संस्थानों के छात्रों को भी आमंत्रित किया है। आयोजकों का मकसद युवाओं को एक बड़ा मंच देना है। यहां नए विचारों को पहचान मिलेगी। युवा प्रतिभाएं तकनीक और नए प्रयोगों के जरिए अपनी पहचान बनाएंगी।

इसे भी पढ़ें : Heart Health: अरका जैन विवि के नर्सिंग स्कूल में विशेषज्ञ सत्र आयोजित

Latest Posts