spot_img
spot_img
HomecrimeSeraikela Breaking : कार की टक्कर से सरायकेला के तीन युवकों की...

Related Posts

Seraikela Breaking : कार की टक्कर से सरायकेला के तीन युवकों की मौत

पुरुलिया में सर्कस देखकर लौट रहे थे नीमडीह के तीन साथी, मालती चेक पोस्ट पर हुआ हादसा, कार फरार

​Seraikela Breaking : सरायकेला जिले में मातम पसर गया है। सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों नीमडीह के जुगिलांग गांव के थे। वे बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे। मालती चेक पोस्ट के पास कार ने टक्कर मारी। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

​Seraikela Breaking: पनामा सर्कस देखकर लौट रहे थे घर, चीख-पुकार के बीच उजड़े परिवार

​तीनों युवक पुरुलिया के बलरामपुर गए थे। वहां छाता मेले में पनामा सर्कस देखा था। शाम करीब सवा सात बजे वे लौट रहे थे। मृतकों में शिवम गोप और लुकेश गोप शामिल हैं। तीसरे मृतक का नाम सपन गोप था। तीनों आपस में गहरे मित्र थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​Seraikela Breaking: टक्कर मारकर भागी अर्टिगा, चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस पर उठे सवाल

​हादसा मालती चेक पोस्ट के पास हुआ। कार जमशेदपुर से बंगाल की ओर जा रही थी। अर्टिगा की रफ्तार काफी तेज थी। उसने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। चेक पोस्ट पर पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद कार का भाग निकलना सवाल खड़े करता है।

​सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बंगाल पुलिस, जुगिलांग गांव में पसरा सन्नाटा

​घटना की सूचना पाकर बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार अर्टिगा कार की पहचान की कोशिश जारी है। घायल सपन को पुरुलिया सदर अस्पताल भेजा गया था। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक साथ तीन अर्थियां उठने से पूरा गांव स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ें : SER Bridge Upgrade: 4500 करोड़ से बदलेंगे दक्षिण पूर्व रेलवे के पुल

Latest Posts