2020 में सजा पूरी होने के बाद भी डिटेंशन सेंटर में कैद, सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, विदेशी कानून में बरी
Jharkhand Detention Scandal: झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की एक हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। पुलिस ने रातों-रात महिला कैदी का सरनेम बदल दिया। उसके नाम से ‘देवी’ हटाकर ‘खान’ जोड़ दिया गया। उसे जबरन बांग्लादेशी नागरिक बता दिया गया। इस मामले में समाज सेविका अपूर्वा विवेक ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। उसके बाद यह चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस अदालत में अपने दावे साबित नहीं कर सकी। अदालत ने उसे विदेशी कानून के आरोपों से बरी कर दिया।
Jharkhand Detention Scandal: 2020 में पूरी हो गई थी सजा, फिर भी डिटेंशन सेंटर में रखा कैद
महिला को जामताड़ा में बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। कोर्ट ने उसे दो साल की जेल सुनाई थी। उसकी सजा 4 फरवरी 2020 को पूरी हो गई। सजा पूरी होने के बाद भी उसे रिहा नहीं किया गया। उसे हजारीबाग के डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। यह किस आदेश पर हुआ? यह बड़ा रहस्य है। महिला ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उसने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
Jharkhand Detention Scandal: धनबाद में पकड़े जाने के बाद बदली पहचान, कोर्ट में झूठा निकला दावा
साल 2025 में वह दो अन्य महिलाओं संग भाग गई थी। वह 9 जून 2025 को धनबाद में पकड़ी गई। अगले दिन उसे हजारीबाग के लोहसिंगना थाने लाया गया। यहां रातों-रात उसके नाम के आगे ‘खान’ लगा दिया गया। उसका धर्म भी बदल दिया गया। उसे हिंदू से मुस्लिम बना दिया गया। उस पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत केस हुआ। अदालत ने 20 जुलाई 2026 को फैसला सुनाया। पुलिस के पास विदेशी होने का कोई सबूत नहीं था। कोर्ट ने उसे इन आरोपों से बरी कर दिया।
हाईकोर्ट ने झालसा और डालसा से मांगी रिपोर्ट, गृह विभाग ने दिए जांच के आदेश
हाईकोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने झालसा और डालसा से रिपोर्ट मांगी है। निगरानी समितियों से यह मामला क्यों छिपाया गया? जेल अधीक्षक ने इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? हाईकोर्ट की सख्ती से हड़कंप मच गया है। गृह विभाग भी तुरंत हरकत में आ गया। हजारीबाग और जामताड़ा प्रशासन से जवाब तलब किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Malda Zilla Parishad: पाकुड़ में बंगाल पुलिस का छापा, होटल में भारी बवाल


