Ramgarh SIR 2026 Voter Digitization : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रामगढ़ जिले में चलाया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत जिले के रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और अप्रमाणित प्रपत्रों का वर्गीकरण तय समय में संपन्न हुआ।
7.55 लाख मतदाताओं का हुआ शत-प्रतिशत कवरेज
उपायुक्त ऋतुराज ने गुरुवार को बताया कि जिले में कुल 7,55,455 मतदाता हैं। सभी मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र मुद्रित कर उनका वितरण किया गया। इनमें से 6,21,238 प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया गया, जबकि 1,34,217 प्रपत्र अप्रमाणित पाए गए, जिनका अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकरण किया गया।
अप्रमाणित मतदाताओं का विस्तृत ब्योरा
जिले में अप्रमाणित पाए गए मतदाताओं में 19,800 मृत, 55,014 स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित, 12,437 पहले से अन्य स्थान पर पंजीकृत, 46,198 अनुपस्थित तथा 768 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं। प्रशासन का दावा है कि अभियान के दौरान जिले के सभी मतदाताओं का 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Crime : पलामू में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली
बड़कागांव विधानसभा की स्थिति
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,90,873 मतदाता हैं। यहां लगभग सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए गए और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस क्षेत्र में 75,167 मतदाता अप्रमाणित पाए गए। इनमें 10,344 मृत, 38,756 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 7,227 पहले से अन्य स्थान पर पंजीकृत, 18,472 अनुपस्थित और 368 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।
रामगढ़ विधानसभा में 59 हजार से अधिक अप्रमाणित मतदाता
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,64,582 मतदाता दर्ज हैं। यहां 3,64,490 प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन किया गया। इस क्षेत्र में 59,050 मतदाता अप्रमाणित पाए गए, जिनमें 9,456 मृत, 16,258 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 5,210 पहले से पंजीकृत, 27,726 अनुपस्थित तथा 400 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : Khunti Bypass Project : खूंटी बाइपास पर गडकरी से गुहार, फोरलेन निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग


