spot_img
spot_img
HomeBJPKhunti Bypass Project : खूंटी बाइपास पर गडकरी से गुहार, फोरलेन निर्माण...

Related Posts

Khunti Bypass Project : खूंटी बाइपास पर गडकरी से गुहार, फोरलेन निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग

Khunti Bypass Project : खूंटी में लंबे समय से लंबित फोरलेन सड़क और बाइपास परियोजना को गति देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खूंटी जिलाध्यक्ष आनंद कुमार और वार्ड पार्षद अनूप साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर तुपुदाना से कुंदीबारटोली तक राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (पूर्व एनएच-75ई) के फोरलेन निर्माण और खूंटी बाइपास परियोजना का कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।

भूमि अधिग्रहण में देरी बनी सबसे बड़ी बाधा

जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि भारत सरकार ने 22 अगस्त 2024 को परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके बावजूद राज्य स्तर पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाई है। उनका कहना है कि यही देरी परियोजना शुरू होने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी उठा चुके हैं मामला

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा भी राज्य सरकार और जिला प्रशासन से कई बार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह कर चुके हैं, ताकि वर्षों से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लाभ क्षेत्र की जनता को जल्द मिल सके।

करीब 1907 करोड़ रुपये की है फोरलेन परियोजना

भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया कि 10 मार्च 2026 को नितिन गडकरी ने खूंटी बाइपास सहित लगभग 2,500 करोड़ रुपये की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इनमें तुपुदाना से कुंदीबारटोली तक 31.31 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क परियोजना को 15 मार्च 2024 को 1,907.31 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई थी।

156.6 हेक्टेयर निजी और 15 हेक्टेयर वन भूमि का होगा अधिग्रहण

परियोजना के तहत 156.6 हेक्टेयर निजी भूमि और 15 हेक्टेयर वन भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि खूंटी और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिले।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Crime : पलामू में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली

Latest Posts