spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Job Fair: जन शिकायत पर एक्शन में सरयू राय, सोनारी और...

Related Posts

Jamshedpur Job Fair: जन शिकायत पर एक्शन में सरयू राय, सोनारी और आदर्श नगर में सड़क-नाली कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • कुम्हारपाड़ा की सड़क में मिलीं कई खामियां, तत्काल सुधार के निर्देश

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को जन शिकायतों के आधार पर सोनारी और आसपास के इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लंबित परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सबसे पहले सरयू राय ने सोनारी के कुम्हारपाड़ा में नगर विकास विभाग द्वारा निर्मित सड़क का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में कई खामियां सामने आईं। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कमियों को दूर करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jamshedpur Job Fair: पुराना सोनारी में विधायक निधि से बन रही सड़क का भी लिया जायजा

इसके बाद सरयू राय ने जन शिकायतों के आधार पर पुराना सोनारी क्षेत्र में विधायक निधि से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित लोगों से भी जानकारी प्राप्त की।

आदर्श नगर फोर्थ फेज में अधूरा छोड़ दिया गया नाली निर्माण कार्य

निरीक्षण के क्रम में विधायक सरयू राय आदर्श नगर फोर्थ फेज के सामने नगर विकास विभाग द्वारा खोदे गए नाली निर्माण स्थल पर भी पहुंचे। यहां नाली के लिए गड्ढा खोदकर कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी विकास कार्य रुके हुए हैं, वहां जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाए और जिन स्थानों पर निर्माण में गड़बड़ी या तकनीकी खामियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल सुधारा जाए।

Jamshedpur Job Fair: “जन शिकायतों के आधार पर जारी रहेगा निरीक्षण अभियान”

निरीक्षण के बाद सरयू राय ने कहा कि उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से लगातार जन शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर वह स्वयं मौके पर जाकर विकास कार्यों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचनाओं और जन शिकायतों के आधार पर उनका यह निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Also Read: Jamshedpur news: टाटा मोटर्स में रोजगार का सुनहरा मौका, 50 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, तीन साल तक मिलेगा ₹13 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड

Latest Posts