spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur news: टाटा मोटर्स में रोजगार का सुनहरा मौका, 50 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट,...

Related Posts

Jamshedpur news: टाटा मोटर्स में रोजगार का सुनहरा मौका, 50 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, तीन साल तक मिलेगा ₹13 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड

  • गोलमुरी नियोजनालय में आयोजित भर्ती कैंप में 350 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

Jamshedpur: शहर के गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में गुरुवार को आयोजित भर्ती कैंप में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई। कैंप के दौरान लगभग 50 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए टाटा मोटर्स के टेल्को स्थित एमटीसी (Management Training Centre) में बुलाया गया है।

टाटा मोटर्स कराएगी निःशुल्क मेकाट्रॉनिक्स डिप्लोमा

भर्ती कैंप का आयोजन ई-डिजिटल इंडिया के सहयोग से किया गया, जबकि चयन प्रक्रिया में क्वेस (Quess) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की अब मेडिकल जांच और अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को टाटा मोटर्स की ओर से निःशुल्क तीन वर्षीय मेकाट्रॉनिक्स डिप्लोमा कराया जाएगा। इस पाठ्यक्रम की शैक्षणिक पढ़ाई अरका जैन यूनिवर्सिटी में होगी, जबकि प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं औद्योगिक अनुभव टाटा मोटर्स प्लांट में दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को तीन वर्षों तक प्रतिमाह 13 हजार रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।

Jamshedpur news: एयरटेल कंपनी के लिए भी लिए गए आवेदन

भर्ती कैंप में एयरटेल कंपनी के लिए भी प्रथम चरण में अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किए गए। संबंधित अधिकारियों के अनुसार एयरटेल के लिए भी जल्द ही चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

सहायक निदेशक ने युवाओं को किया प्रेरित

भर्ती कैंप का उद्घाटन अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक अजय कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता और कौशल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Jamshedpur news: 350 से अधिक अभ्यर्थियों की रही भागीदारी

कैंप में लगभग 350 से अधिक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार, ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर, क्वेस की ओर से सुमित दत्ता सहित कई अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में इस प्रकार के भर्ती कैंप युवाओं को उद्योगों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। विशेष रूप से टाटा मोटर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में प्रशिक्षण और शिक्षा का अवसर युवाओं के लिए बेहतर करियर की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Also Read: Dhanbad News: एनजीटी की रोक के बावजूद धनबाद में जारी अवैध बालू खनन, छापेमारी में दो वाहन जब्त

Latest Posts