- कटकमदाग थाना क्षेत्र के सालगावां रेलवे पुल के नीचे लगभग 30 वर्षीय महिला का शव बरामद, पहचान अब तक नहीं हो सकी; पुलिस हादसा या आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही जांच
Jharkhand: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है। हालांकि, यह केवल शुरुआती अनुमान है और इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
Jharkhand news: पुलिस और RPF की जांच
सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहचान अब तक नहीं हो पाई
शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने भी मृतका की पहचान नहीं की। पुलिस लगातार आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Jharkhand news: गले में मिली शिव माला
पुलिस जांच के दौरान मृतका के गले में भगवान महादेव (शिवजी) की माला मिली है, जिसे भी एक अहम सुराग के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इससे पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है।
हादसा आहे की आत्महत्या? जांच जारी
कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या का मामला। सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।
Jharkhand news: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।
Also Read: Jamshedpur Women University news: निःशुल्क इंटर्नशिप पर ₹700 वसूली का आरोप, प्रशासन पर उठे सवाल



