हर 12 दिन में चढ़ता है खून, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए चाहिए 45.55 लाख रुपये
Patamda Anoop Mahato: किसान परिवार पर बड़ा संकट आ गया। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के पटमदा प्रखंड स्थित धतकीडीह गांव का अनूप महतो गंभीर रूप से बीमार है। आठ वर्षीय मासूम थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित है। पिता आकाश महतो और माता गुलापी महतो बेबस हैं। माता-पिता बेटे की जिंदगी बचाने का हर प्रयास कर रहे। उन्होंने झारखंड और पूरे देश से मदद की गुहार लगाई। ताकि उनका बेटा भी सामान्य बच्चों की तरह खेल सके।
Patamda Anoop Mahato: नौ माह की उम्र से ही चढ़ाया जा रहा खून
नौ महीने की उम्र में बीमारी का पता चला था। तभी से उसे नियमित रूप से खून चढ़ाना पड़ता है। अब हर 12 दिन में मासूम को खून चढ़ाना पड़ता। बार-बार अस्पताल जाने से बच्चा दर्द से तड़प उठता है। पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक परेशानी में डूबा हुआ है। गरीब किसान परिवार के लिए इतना खर्च उठाना भारी है। इसके बावजूद माता-पिता ने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा। वे बेटे को स्वस्थ देखने की आस लगाए बैठे हैं।
Patamda Anoop Mahato: बेंगलुरु में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से जगी उम्मीद
माता-पिता बेटे के बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु गए थे। वहां के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पूरी जांच की। डॉक्टरों ने कहा, बोन मैरो ट्रांसप्लांट से इलाज संभव है। इस ऑपरेशन के बाद अनूप पूरी तरह स्वस्थ हो सकता। लेकिन इस प्रक्रिया में 45.55 लाख रुपये का खर्च बताया। किसान आकाश महतो के पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। वे खेतों में मेहनत कर बमुश्किल गुजारा करते हैं। परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।
सामान्य बचपन जीने के लिए मदद की दरकार
परिवार की सबसे बड़ी इच्छा है कि अनूप स्कूल जाए। वह भी गांव के दूसरे बच्चों संग खुलकर खेले। बार-बार सुई और खून चढ़ाने के दर्द से मुक्ति मिले। अनूप की जिंदगी अब समाज के सहयोग पर टिकी है। परिजनों ने कहा, थोड़ी सी मदद भी जिंदगी बदल सकती। अगर हजारों हाथ आगे आएं तो रकम जुट सकती है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। जनप्रतिनिधियों से भी विशेष आर्थिक मदद की अपील की गई।
सीधे बैंक खाते और यूपीआई से भेज सकते हैं मदद
अनूप की मदद के लिए बैंक विवरण जारी किया गया। लोग सीधे माता-पिता के खाते में राशि भेज सकते हैं। खाताधारक का नाम GULAPI MAHATO दर्ज है। बैंक ऑफ इंडिया का अकाउंट नंबर 450510110016036 है। बैंक का आईएफएससी कोड BKID0004505 उपलब्ध है। इसके अलावा यूपीआई नंबर 7070807551 पर राशि भेज सकते हैं। यह यूपीआई AKASH MAHATO के नाम से पंजीकृत है। सहयोग करने से पहले बैंक विवरण का मिलान अवश्य करें।
समाज के सहयोग से मासूम की बचेगी जान
पटमदा का यह किसान परिवार बेहद संकट में है। जमशेदपुर समेत पूरे राज्य से मदद की उम्मीद बंधी है। कई सामाजिक संगठन इस अपील को साझा कर रहे हैं। आपकी एक छोटी सी पहल अनूप को नया जीवन देगी। मां की सूनी गोद को उजड़ने से बचाया जा सकता। बच्चे की मुस्कान लौटाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। आइए हम सब मिलकर इस मासूम की जान बचाएं। इंसानियत का फर्ज निभाकर इस परिवार का संबल बनें।
इसे भी पढ़ें : JPSC Scam: जेपीएससी ओएमआर मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट


