spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या,...

Related Posts

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई

  • नोवामुंडी थाना क्षेत्र की घटना, मानसिक तनाव से जूझ रही थी महिला; पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंगुवापोसी के गौडदिघिया स्थित मुखी बस्ती में एक महिला ने कमरे में गमछा के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मृत महिला की पहचान 22 वर्षीय विवाहिता सुशीला मुखी के रूप में हुई है।

घर में अकेली थी महिला, भतीजी ने देखा शव

परिजनों के अनुसार घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था और सुशीला मुखी अकेली थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। सबसे पहले उसकी भतीजी मुस्कान ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मानसिक तनाव से जूझ रही थी मृतका

मृतका के पति हरि मुखी, जो पेशे से सफाई कर्मी हैं, ने बताया कि सुशीला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में आ जाती थी और कई बार आत्महत्या की बात भी करती थी। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले उसने सिंदूर खाकर जान देने की कोशिश भी की थी, लेकिन उस समय परिवार ने उसे बचा लिया था। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सुशीला मुखी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। एक बच्चा करीब तीन साल का है, जबकि दूसरा महज सात महीने का है। मां की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही Jharkhand Police की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर Chaibasa Sadar Hospital भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Also Read: Jharkhand News: टाटा–गुवा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

Latest Posts