spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur Students Protest : KU में परीक्षाओं में देरी, छात्रों का प्रदर्शन

Related Posts

Jamshedpur Students Protest : KU में परीक्षाओं में देरी, छात्रों का प्रदर्शन

Jamshedpur Students Protest । कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University) के खिलाफ छात्रों ने ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) बुधवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय (DC Office) के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय में विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं में विलंब को लेकर छात्रों ने असंतोष जताया। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में एक ज्ञापन भी सौंपा।

Jamshedpur Students Protest : जुलूस की शक्ल में डीसी ऑफिस पहुंचे छात्र

इससे पूर्व छात्र साकची स्थित आमबागान मैदान में एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में वे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जुलूस में शामिल छात्र-छात्राएं हाथ में बैनर-पोस्टर लिए नारे लगाते चल रहे थे। वहां से जुलूस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। जहां छात्र-छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन किया।

Jamshedpur Students Protest : राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

इस दौरान आजसू की ओर से उपायुक्त कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, डीएसडब्ल्यू और परीक्षा नियंत्रक को संबोधित है। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय में परीक्षाएं काफी विलंब से चल रही हैं। स्नातक (UG) सत्र 2022-26 की अंतिम वर्ष सातवें सेमेस्टर की परीक्षा अभी तक नहीं हुई है। इसके बाद आठवें व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा भी होनी है। इधर विश्वविद्यालय में एनईपी-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में लटकता जा रहा है।

अक्टूबर तक परीक्षा ले विश्वविद्यालय : आजसू

धरना-प्रदर्शन के दौरान आजसू के महानगर अध्यक्ष राज ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में भी विलंब हो रहा है। अभी परीक्षा को लेकर प्रक्रिया ही चल रही है। इस कारण इस धरना-प्रदर्शन में प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सभी परीक्षा विलंब से हो रही हैं। इस वजह से सत्र तो लेट हो ही रहा है, हम छात्र-छात्राओं का भविष्य भी अधर में लटक गया है।

उल्लेखनीय है इधर विश्वविद्यालय में कक्षाएं कम और परीक्षाएं अधिक चल रही हैं। एक सेमेस्टर के बाद छात्रों को सिलेबस के अनुसार अगले सेमेस्टर का कोर्स पूरा करने का पूरा छह महीने का समय भी नहीं मिल पाता है। स्थिति यह हो जाती है कि छात्र-छात्राओं को कोर्स पूरा होने से पहले ही अगले सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। संगठन की ओर से परीक्षाएं समय पर संचालित नहीं किये जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें : JPSC Recruitment Scam | रांची से धर्मेंद्र कुमार समेत 7 CID की हिरासत में

Latest Posts