spot_img
spot_img
HomeझारखंडPalamu road accident news: पलामू में अनियंत्रित बाइक पलटी, 24 वर्षीय युवक...

Related Posts

Palamu road accident news: पलामू में अनियंत्रित बाइक पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत

  • शादी समारोह में जा रहे थे तीन दोस्त, दो घायल—खतरे से बाहर

Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा कुडुवा-किशुनपुर के बीच उस समय हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना में एक की मौत, दो का इलाज जारी

मृतक की पहचान विकास उरांव (24 वर्ष), निवासी अंगरा गांव के रूप में हुई है। घायल दोनों युवकों का इलाज एमएमसीएच में किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

शादी समारोह में जा रहे थे युवक

परिजनों के अनुसार, विकास उरांव अपने दो साथियों के साथ बाइक से चैनपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद तीनों को तत्काल एमएमसीएच लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने विकास उरांव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

एमएमसीएच पुलिस कैंप की ओर से शव का पोस्टमार्टम कर बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है।

Also Read: Palamu murder news: पलामू में घर से बुलाकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

Latest Posts