spot_img
spot_img
HomeझारखंडDhanbad Murder Case: घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली...

Related Posts

Dhanbad Murder Case: घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

  • धनबाद में बढ़ते अपराध, फिर एक सनसनीखेज वारदात

Dhanbad: जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एक और बड़ी वारदात ने लोगों को दहला दिया है। कोयला व्यवसायी पर हालिया फायरिंग के बाद अब अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

घटना सोनारडीह ओपी क्षेत्र की है, जहां देर रात दो अपराधी शुभम यादव के घर में घुस आए। उस समय शुभम अपनी दादी के साथ घर में मौजूद था। अपराधियों ने बिना देर किए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि शुभम को तीन गोलियां मारी गईं—दो छाती में और एक सिर में।

इलाज के दौरान मौत

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल शुभम को पहले कतरास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर Asarfi Hospital रेफर किया गया हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से पांच खोखा बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

मेयर ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

परिवार का बयान

मृतक की दादी सरिता देवी ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब तक वे बाहर पहुंचीं, तब तक अपराधी भाग चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से शुभम को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं ने धनबाद की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Read : Chaibasa Accident News: सेरेंगसिया घाटी में कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पलटा, मौके पर लूटपाट

Latest Posts