spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur police inquiry : गबन मामले में जांच तेज, पूर्व मंत्री बन्ना...

Related Posts

Jamshedpur police inquiry : गबन मामले में जांच तेज, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी दिनेश अग्रवाल से पूछताछ

  • रांची और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चार लोगों से पूछताछ

Ranchi : गबन से जुड़े एक मामले में रांची और जमशेदपुर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी माने जाने वाले दिनेश अग्रवाल से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल चार लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

जमशेदपुर के दो नाम चर्चा में, थाने में हुई पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दायरे में आए लोगों में जमशेदपुर के कदमा निवासी दिनेश अग्रवाल और सोनारी ईस्ट लेआउट निवासी अयान सरकार शामिल हैं। गुरुवार शाम दिनेश अग्रवाल के बिष्टुपुर थाना पहुंचने की जानकारी भी सामने आई है, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। इस दौरान उनके परिजन भी थाने पहुंचे थे।

रांची से भी दो लोग हिरासत में, दस्तावेज जब्त

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रांची से भी दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। जांच एजेंसियों ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनकी फिलहाल गहन जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर आवश्यक कागजात भी जब्त किए गए हैं।

वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी

पुलिस इस मामले में वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

जांच पूरी होने के बाद ही होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला पूरी तरह गबन से जुड़ा है या किसी अन्य वित्तीय अनियमितता का हिस्सा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्कता के साथ जांच को आगे बढ़ा रही है।

Also Read : Gas Black Marketing Ranchi : रांची में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, चुटिया में छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर जब्त

Latest Posts