spot_img
spot_img
HomeझारखंडSaranda Naxal Encounter : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच...

Related Posts

Saranda Naxal Encounter : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर होने की सूचना

सारंडा जंगल में फिर गूंजी गोलियों की आवाज

Saranda Naxal Encounter : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित घने सारंडा जंगल में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। बुधवार को चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का आमना-सामना नक्सलियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ आमना-सामना

जानकारी के मुताबिक, सारंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बचे हुए नक्सलियों की तलाश में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार को:

  • सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन
  • झारखंड जगुआर
  • जिला पुलिस

की संयुक्त टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान जंगल के भीतर कैंप लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

मिसिर बेसरा के दस्ते से मुठभेड़ की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ होने की आशंका जताई जा रही है।
सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली जंगल की ओर भागने लगे।

इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि जंगल के कुछ हिस्सों में अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

नक्सल विरोधी अभियान तेज

गौरतलब है कि सारंडा जंगल में हाल के महीनों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।

Also Read : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत की आत्मनिर्भरता : ‘AI for All’ मिशन के साथ वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर देश

Latest Posts