spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand News: राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Related Posts

Jharkhand News: राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

  • रांची के लोकभवन में शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ विचार-विमर्श

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्य के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की जानकारी भी दी।

जनकल्याण योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

भेंट के क्रम में हेमंत सोरेन ने राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव और उनके लाभार्थियों तक पहुंच के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के समग्र विकास और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर है।

प्रशासनिक समन्वय को मिलेगा बल

इस मुलाकात को राज्य के प्रशासनिक समन्वय और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे संवाद से शासन-प्रशासन के बीच तालमेल मजबूत होता है और योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलती है।

Also Read : Jharkhand High Court News: कब्जा हटाने की बजाय निर्माण ध्वस्त क्यों किया? सीओ से कोर्ट का सवाल

Latest Posts