spot_img
spot_img
HomeझारखंडGas Black Marketing Ranchi : रांची में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़,...

Related Posts

Gas Black Marketing Ranchi : रांची में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, चुटिया में छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर जब्त

  • साईं कॉलोनी और पावर हाउस इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ranchi : जिले के चुटिया इलाके में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। साईं कॉलोनी और पावर हाउस क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान एक गोदाम से 250 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

अवैध स्टॉक कर ऊंचे दामों पर हो रही थी बिक्री

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन गैस सिलेंडरों को गोदाम में अवैध रूप से स्टॉक कर रखा गया था और इन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। इससे स्पष्ट होता है कि यह संगठित तरीके से चल रही कालाबाजारी का मामला है, जो आम उपभोक्ताओं को प्रभावित कर रहा था।

सूचना के आधार पर हुई छापेमारी, जांच जारी

सिटी डीएसपी ने बताया कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया इलाके में गैस की कालाबाजारी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में सिलेंडर बरामद हुए।

गिरोह के सदस्यों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest Posts