spot_img
spot_img
HomeझारखंडPalamu News: ट्रेन से कटकर छतरपुर की बुजुर्ग महिला की मौत, मानसिक...

Related Posts

Palamu News: ट्रेन से कटकर छतरपुर की बुजुर्ग महिला की मौत, मानसिक स्थिति थी खराब

  • डालटनगंज के शांतिपुरी इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने बताया- कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं लक्ष्मी देवी

Jharkhand: डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन गांव निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मी देवी (पति- शिव प्रसाद राजकिशन) के रूप में हुई है।

Palamu News: रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल टीओपी तीन प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने परिजनों की मदद से मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया गया।

मानसिक स्थिति खराब होने की बात आई सामने

टीओपी तीन प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता ने बताया कि लक्ष्मी देवी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। वह गुरुवार को घर से निकली थीं और वापस नहीं लौटी थीं। परिजनों के अनुसार महिला के लापता होने की जानकारी पुलिस को मौखिक रूप से दी गई थी। परिवार के सदस्य भी अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना मिली।

Palamu News: पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रही थीं, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

Also Read: Jamshedpur Job Fair: जन शिकायत पर एक्शन में सरयू राय, सोनारी और आदर्श नगर में सड़क-नाली कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Latest Posts