spot_img
spot_img
HomeझारखंडMadan Mohan Gupta’s demise : RSS के खूंटी जिला कार्यवाह मदन मोहन...

Related Posts

Madan Mohan Gupta’s demise : RSS के खूंटी जिला कार्यवाह मदन मोहन गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खूंटी, 14 अप्रैल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खूंटी जिला कार्यवाह और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन गुप्ता का सोमवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से वे विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे और पिछले चार वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे।

मदन मोहन गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। उन्होंने जिला कार्यवाह, जिला बौद्धिक प्रमुख और जिला संघ चालक जैसे जिम्मेदार पदों का निर्वहन किया था। संघ कार्यों के अलावा वे रामनवमी महासमिति, गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।

उनके निधन पर कई राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डॉ. निर्मल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार समेत अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने शोक संदेश में कड़िया मुंडा ने कहा कि मदन मोहन गुप्ता बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सदैव प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

मदन मोहन गुप्ता के निधन से खूंटी जिले के सामाजिक और धार्मिक संगठनों में शोक का माहौल है। लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Also Read : Chakradharpur Railway Division trains cancelled : चक्रधरपुर मंडल में रेल परिचालन प्रभावित: मवेशियों और चेन पुलिंग से कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित

Latest Posts