spot_img
spot_img
HomeझारखंडKhandamouda Chowk Road Accident: खांडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर होटल...

Related Posts

Khandamouda Chowk Road Accident: खांडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर होटल में घुसा; एक की मौत, सात घायल

  • पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, इलाके में मचा हड़कंप

Khandamouda: जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खांडामौदा चौक में शुक्रवार देर रात करीब सवा नौ बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

अनियंत्रित ट्रेलर होटल में जा घुसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़गपुर से लोहा और पत्थर खाली कर एक ट्रेलर केंदुझोर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन खांडामौदा चौक के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर तेज रफ्तार में सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होटल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

बाइक सवार को कुचलते हुए आगे बढ़ा ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल से टकराने के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका और आगे बढ़ते हुए सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

सात लोग घायल, कई की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में होटल के आसपास मौजूद कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चालक पुलिस हिरासत में, सड़क जाम कर प्रदर्शन

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए एमएच-49 सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Latest Posts