spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur News : कदमा ईडन पार्क दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का...

Related Posts

Jamshedpur News : कदमा ईडन पार्क दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का भूमि पूजन

Jamshedpur News : कदमा ईडन पार्क दुर्गा पूजा कमेटी के प्रांगण में दुर्गा पूजा के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अनिमेश सरकार एवं पंडित गांगुली ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आह्वान किया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के पंडाल निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।

Jamshedpur News : कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष अनिमेश सरकार, ट्रेजरर प्रदीप कुमार दास एवं सेक्रेटरी विक्रांत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की तथा पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की रही भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के चेयरमैन बिश्वजीत चक्रवर्ती, बी. के. मुखर्जी, आर. के. सिंह, एस. एन. चौधरी, एच. के. चौधरी, सुजॉय सरकार, वेणु गोपाल राव, देबाशीष राय, ए. के. चौधरी, वी. रामा कृष्णा, जयराम राव, गौतम विश्वास, केसव पटेल, तपन डे, दीपक बसाक, संजीत साहू, जे. पी. पल्लव, राजेश्वर सिंह, बिस्वरूप बागची, सुकेश झा, चंदन, सुनन्दा चौधरी, प्रीति खां, जवा कुसुम, सुजाता पटेल एवं शिवम समेत कमेटी के सदस्यगण एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Jamshedpur News : भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

भूमि पूजन के साथ ही कदमा ईडन पार्क में दुर्गा पूजा की तैयारियों का औपचारिक आगाज हो गया है। अब पंडाल निर्माण के साथ पूजा आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों को भी गति दी जाएगी। कमेटी की ओर से पूजा को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Judicial Exam Rule: जज बनने के लिए अनुभव अब एक साल

Latest Posts