spot_img
spot_img
HomecrimeJamshedpur News : प्रेम संबंध विवाद में बवाल, युवक की पिटाई, छेड़छाड़...

Related Posts

Jamshedpur News : प्रेम संबंध विवाद में बवाल, युवक की पिटाई, छेड़छाड़ का आरोप

Jamshedpur Love Affair Dispute : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3 में कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक घर से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक बुलाया, कमरे में बंद कर पीटा

घायल युवक आशीष कुमार का दावा है कि बागबेड़ा निवासी एक युवती के साथ उसका करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था। उसके अनुसार युवती के बुलाने पर वह जमशेदपुर आया था। आरोप है कि घर पहुंचते ही युवती के परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आशीष ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। उसके अनुसार मोबाइल में बैंक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, चैट और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मौजूद थे।

युवती के परिजनों ने आरोपों से किया इनकार

दूसरी ओर, युवती के पिता ने युवक के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि आशीष बिना अनुमति उनकी बेटी के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। परिवार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

पुलिस दोनों पक्षों के दावों की कर रही जांच

सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : JPSC Exam Scam : एजेंसी ने अपने लोगों को दिलाई सरकारी नौकरी : बाबूलाल

Latest Posts