spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Foundation: 15 से 28 नवंबर तक झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा

Related Posts

Jharkhand Foundation: 15 से 28 नवंबर तक झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा

रन फॉर क्लीनलिनेस से होगी शुरुआत, 28 नवंबर को खेलगांव में सरकार की दूसरी वर्षगांठ का मुख्य समारोह

Jharkhand Foundation: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर और मौजूदा हेमंत सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 15 से 28 नवंबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़े भर चलने वाले इन आयोजनों की शुरुआत 15 नवंबर को सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ के साथ होगी। वहीं कार्यक्रम का भव्य समापन और मुख्य समारोह 28 नवंबर को राजधानी रांची के खेलगांव परिसर में आयोजित होगा। इस दौरान पूरे राज्य में सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इन आयोजनों को जन-जन से जोड़ने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Jharkhand Foundation: रन फॉर क्लीनलिनेस और छठ घाटों की होगी सफाई

राज्य स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर की सुबह सात से आठ बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में रन फॉर क्लीनलिनेस का आयोजन किया जाएगा। जिलों के प्रमुख स्थलों और चौक-चौराहों से इस स्वच्छता दौड़ को रवाना किया जाएगा। दौड़ समाप्त होने के तुरंत बाद प्रशासन और आम नागरिकों की सहभागिता से प्रमुख छठ घाटों की विशेष सफाई की जाएगी। इसके पश्चात 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों और युवाओं के लिए खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन जैसी विविध प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभागियों को 26 और 27 नवंबर को रांची के खेलगांव में राज्य स्तरीय मंच प्रदान किया जाएगा, जहां के विजेताओं को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Jharkhand Foundation: खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक सजेगी प्रदर्शनी

खेलगांव परिसर में 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय मेला-सह-प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा सभी जिलों के विशिष्ट स्थानीय उत्पाद, प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलक और ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में युवा उद्यमियों और विभागों के नवाचार आधारित स्टॉल भी लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। शाम के समय आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कला की छटा बिखेरी जाएगी।

28 नवंबर को मुख्य समारोह में योजनाओं का शिलान्यास और सम्मान

वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य मंच से राज्य के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया जाएगा। समारोह के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। पंद्रह दिनों तक चलने वाला यह उत्सव राज्य के विकास और जनभागीदारी का सशक्त प्रतीक बनेगा।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand High Court: रोहित सिंह की हिरासत के खिलाफ याचिका खारिज

Latest Posts