spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur News: विधायक सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा आरंभ

Related Posts

Jamshedpur News: विधायक सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा आरंभ

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय प्रमुके बिष्टुपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को 26वीं श्री रामार्चा पूजा विधि-विधान के साथ शुरू हुई। पूजा में हर बार की ही तरह विधायक सरयू राय मुख्य यजमान हैं। सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में सरयू राय अपने परिजनों के साथ मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Jamshedpur News: श्री रामार्चा पूजा का आयोजन गौरीकांत की देखरेख में किया जा रहा है। पूजन की सभी धार्मिक विधियां स्थानीय विद्वान पंडित विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, घनश्याम मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा और नवीन पांडेय के सान्निध्य में की जा रही है। पूजा के लिए निर्धारित वेदी का निर्माण पहले ही पूरा कर लिया गया था। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अनुष्ठान प्रारंभ हुआ।

Jamshedpur News: आयोजकों के अनुसार, श्री रामार्चा पूजा में चार आवरणों के तहत विभिन्न देवी-देवताओं की आराधना की जा रही है। प्रथम आवरण में 39 से अधिक देवी-देवताओं का पूजन होगा। दूसरे आवरण में नवग्रह, मंत्री, भगवान शिव सहित प्रमुख देवी-देवताओं की पूजा की जाएगी। तीसरे आवरण में भगवान श्रीराम के संपूर्ण परिवार, हनुमान जी और राजा दशरथ की आराधना होगी, जबकि चौथे आवरण में भगवान श्रीसीताराम की विशेष पूजा की जाएगी।

पूजन विधान के पश्चात श्री रामार्चा पूजा के धार्मिक महत्व और माहात्म्य का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद हवन और आरती के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा। विधायक सरयू राय ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए 21 नवंबर को होने वाले महाप्रसाद वितरण के स्थल में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थल पर पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Read also: JSSC Appointment: मिथु सेन नंदी को हाईकोर्ट से राहत

Latest Posts