spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur Fashion Event: 19 दिसंबर को सजेगा ग्लैमर का मंच, कॉउचर वीक...

Related Posts

Jamshedpur Fashion Event: 19 दिसंबर को सजेगा ग्लैमर का मंच, कॉउचर वीक व ब्यूटी एक्सपो का आयोजन

द अल्कोर होटल में जुटेंगे देशभर के डिजाइनर, मॉडल और ब्यूटी एक्सपर्ट, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

Jamshedpur Fashion Event: लौहनगरी जमशेदपुर में फैशन, सौंदर्य और ग्लैमर की दुनिया को एक नई पहचान देने की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में आगामी 19 दिसंबर को शहर के द अल्कोर होटल में ‘झारखंड कॉउचर वीक’ और ‘फॉवेल ब्यूटी एक्सपो’ का भव्य संयुक्त आयोजन किया जाएगा। इस खास मंच के जरिए फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने चेहरों, डिजाइनरों, मॉडलों, मेकअप आर्टिस्टों, ब्यूटी विशेषज्ञों और उद्यमियों को एक साथ लाया जा रहा है। आयोजकों का मुख्य लक्ष्य उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देना है। साथ ही, इससे उद्योग से जुड़े लोगों के बीच नेटवर्किंग और कारोबार की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।

Jamshedpur Fashion Event: पारंपरिक विरासत और आधुनिक फैशन का दिखेगा अनूठा संगम

यह दोनों महत्वाकांक्षी आयोजन फॉवेल प्रोडक्ट एंड सर्विस (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड की पहल पर हो रहे हैं। संस्था लगातार फैशन, मनोरंजन और रचनात्मक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इन दोनों कार्यक्रमों को आइकॉनिक फैशन एकेडमी के साहबाज खान का विशेष सहयोग मिल रहा है। यह एकेडमी नई प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती है।

झारखंड कॉउचर वीक में स्थापित और नए फैशन डिजाइनर, मॉडल तथा फैशन ब्रांड्स अपने कलेक्शन पेश करेंगे। यहां भारतीय फैशन की पारंपरिक विरासत और आधुनिक डिजाइन का शानदार संगम देखने को मिलेगा। झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों से आने वाले डिजाइनरों और मॉडलों को अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। वहीं, फॉवेल ब्यूटी एक्सपो पूरी तरह से सौंदर्य और कॉस्मेटिक्स उद्योग पर केंद्रित रहेगा। इसमें ब्यूटी एक्सपर्ट्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, स्किनकेयर प्रोफेशनल्स और कॉस्मेटिक ब्रांड्स हिस्सा लेंगे, जहां उत्पादों के प्रदर्शन और ब्रांड प्रमोशन को बढ़ावा मिलेगा।

Jamshedpur Fashion Event: आयोजन की तैयारी में जुटी आयोजकों की टीम

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर की स्थानीय टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी हुई है। स्थानीय आयोजन टीम का नेतृत्व कमलजीत कौर कर रही हैं। उनकी टीम में पिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा सिंह, युवराज सिंह, हर्षित अग्रवाल, पूजा कुमारी सिंह, सरनजीत कौर और हरम जोरा आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। यह पूरी टीम स्थानीय प्रतिभाओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

जमशेदपुर को फैशन और ब्यूटी का उभरता केंद्र बनाने का लक्ष्य

फॉवेल प्रोडक्ट एंड सर्विस (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजोग पटनायक ने इस पहल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य जमशेदपुर को फैशन और ब्यूटी आयोजनों के एक उभरते हुए केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

संजोग पटनायक के अनुसार, वे स्थानीय प्रतिभाओं, डिजाइनरों, मॉडलों और उद्यमियों को एक बड़ा मंच देकर उनके लिए रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संयुक्त आयोजन जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में फैशन, सौंदर्य और उद्यमिता को एक नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

Read also: Kapali Theft: कपाली में चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच दुकानों को बनाया निशाना

 

Latest Posts